Paris Olympics 2024: ‘Every player is the pride of the country’, PM Narendra Modi boosted the morale of Indian players, wished the Indian team
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम को शुक्रवार को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक एथलीट भारत का गौरव है. बता दें कि शुक्रवार को पेरिस ओलिंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी हुई. इस दौरान पेरिस की 206 देशों के 6500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने नाव के सहारे परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लिया.
पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व 117 एथलीट कर रहे हैं, जिनमें 47 महिलाएं शामिल हैं. ये सभी एथलीट ओलंपिक के 16 खेलों में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक शुरू होने के साथ ही भारतीय टीम को मेरी शुभकामनाएं. हर एथलीट भारत का गौरव है. आप सभी चमकें और खेल भावना की सच्ची भावना को समाहित करें, साथ ही अपने असाधारण प्रदर्शन से हमें प्रेरित करें.
पेरिस में शुक्रवार को शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ इन खेलों का आगाज हुआ। इस सेरेमनी ने भी दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। ओपनिंग सेरेमनी मशहूर सीन नदी पर आयोजित की गई थी और ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ओलंपिक खेल की ओपनिंग सेरेमनी को स्टेडियम में न कराकर नदी पर आयोजित कराया गया है। भारती दल ने भी इसमें हिस्सा लिया और अब उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक-2020 से बेहतर खेल दिखाएंगे।
अपने प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित करें : कांग्रेस
कांग्रेस ने भारतीय खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे ऐसा यादगार प्रदर्शन करने की अपील की जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस की ओर से मैं हमारे एथलीटों को पेरिस ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि आपकी लगन, दृढ़ता और जुनून ने आपको इस वैश्विक मंच पर पहुंचाया है.खरगे ने अपने संदेश में कहा कि अपने प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित करें और आपका उत्साह तिरंगे की तरह बुलंद रहे.
कई खिलाड़ियों ने नहीं लिया हिस्सा
ओपनिंग सेरेमनी में भारत के कुछ खिलाड़ी नहीं दिखे। इन खिलाड़ियों ने अपने शेड्यूल को देखते हुए ओपनिंग सेरेमनी के बजाए ट्रेनिंग करने को तवज्जो दी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल भारतीय दल के ध्वजावाहक थे। कुल 78 खिलाड़ियों और 12 अधिकारियों ने ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया।



