Home Blog कमला हैरिस ने किया राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का आधिकारिक ऐलान, अब ट्रंप...

कमला हैरिस ने किया राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का आधिकारिक ऐलान, अब ट्रंप से सीधी टक्कर,सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0

Kamala Harris officially announced to contest the presidential election, now in direct competition with Trump, gave information on social media

Kamala Harris: जो बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार के पद से बाहर हो गए है। अब डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए कमला हैरिस को चुना गया है। पार्टी की सबसे प्रबल दावेदार बनकर उभरीं कमला हैरिस अब अपने चुनाव अभियान में जोरो-शोरों में जुट गई है।

Ro.No - 13672/140

ट्रंप के खिलाफ और मजबूत हुई कमला की दावेदारी

बराक और मिशेल ओबामा ने कमला का समर्थन करते हुए कहा था कि वह अमेरिका की एक शानदार राष्ट्रपति साबित होंगी। बराक ओबामा ने हैरिस से कहा, ‘नवम्बर में होने वाले चुनाव में आपको जीत दिलाने के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।’ इसके साथ ही उपराष्ट्रपति हैरिस को देश के 2 सबसे लोकप्रिय डेमोक्रेट्स का जरूरी समर्थन प्राप्त हो गया। राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर होने के कुछ दिन बाद ओबामा ने 59 साल की हैरिस का समर्थन किया जिससे रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ उनकी चुनौती और मजबूत हो गई।
दरअसल, शनिवार यानी आज उन्होंने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए एक फॉर्म पर हस्ताक्षर किए।

अभियोजक से राजनेता बनने तक का सफर

कमला हैरिस देश की पहली भारतीय अमेरिकी सीनेटर और कैलिफोर्निया की पहली महिला और दक्षिण एशियाई अटॉर्नी जनरल थीं।

हैरिस उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला हैं, साथ ही वे इस पद पर आसीन होने वाली पहली अश्वेत या एशियाई अमेरिकी व्यक्ति भी हैं।

अगर हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतती है तो वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति भी हो जाएंगी।

क्या बोलीं हैरिस?

भारतवंशी कमला हैरिस ने कहा, ‘आज मैंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर किए। मैं हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। नवंबर में, हमारे लोगों द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जीत होगी।’

बीते रविवार को बाइडन हुए थे चुनावी दौड़ से बाहर

गौरतलब है, कुछ दिन पहले यानी बीते रविवार को जो बाइडन ने चुनावी दौड़ से बाहर होने का एलान कर सबको चौंका दिया था। इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या राष्ट्रपति ने रिपब्लिकन के दबाव में आकर यह फैसला लिया है। हालांकि, बाइडन ने कहा था कि वह इस कार्यालय का सम्मान करते हैं, लेकिन वह अपने देश से अधिक प्यार करते हैं। इसलिए ऐसा फैसला लिया। वहीं, उन्होंने कमला हैरिस को अपना समर्थ दिया था। वहीं, 26 जुलाई को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी हैरिस का समर्थन किया है।

यह लोग कर रहे समर्थन

कमला हैरिस को राष्ट्रपति जो बाइडन समेत डेमोक्रेट पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का समर्थन है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर पूर्व हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेंटिव नेन्सी पेलोसी भी उनके समर्थन में हैं। बाइडन ने भी उम्मीदवारी से नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया था और कहा था कि उन्हें डेमोक्रेट का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

बराक और मिसेल ओबामा ने किया समर्थन

कमला हैरिस की उम्मीदवारी को लेकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने भी समर्थन किया है। ज्यादातर डेमोक्रेटिक सांसद हैरिस के पक्ष में हैं। और ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त में होने वाले पार्टी के कन्वेंशन में उन्हें औपचारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार के रूप में चुन लिया जाएगा।

ओबामा ने हैरिस को लेकर कही ये बात

बराक ओबामा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, इस सप्ताह की शुरुआत में, मिशेल और मैंने अपनी मित्र कमला हैरिस को फोन किया। हमने उनसे कहा कि हमें लगता है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक शानदार राष्ट्रपति बनेंगी। उन्हें हमारा पूरा समर्थन है। हमारे देश के लिए इस महत्वपूर्ण क्षण में, हम नवंबर में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारे साथ जुड़ेंगे।

बाइडन के पीछे हटने के बाद हैरिस का नाग आया आगे

बता दें कि कमला हैरिस से पहले आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रेस में जो बाइडन थे। इसके बाद उन्होंने बीते रविवार यानी 21 जुलाई को इस दौड़ से पीछे हटने का फैसला लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के रूप में कमला हैरिस का नाम आगे किया। कमला हैरिस को एक सर्वे में डेलीगेट्स का भारी समर्थन मिला है, जिसकी औपचािरिकता 19 अगस्त को होगी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का खुले तौर पर समर्थन नहीं आया था। हालांकि अब उन्होंने भी हैरिस का समर्थन किया है।

अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले हैं राष्ट्रपति चुनाव

बता दें कि अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने रविवार को घोषणा की थी कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर उपराष्ट्रपति हैरिस के नाम का अनुमोदन किया था। बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख नेता हैरिस के समर्थन में तत्काल खड़े हो गए। अमेरिका में इस साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव प्रस्तावित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here