Home Blog दिल्ली के तिहाड़ जेल में फिर खूनी खेल, हत्या का बदला लेने...

दिल्ली के तिहाड़ जेल में फिर खूनी खेल, हत्या का बदला लेने के लिए दो कैदियों पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल, तुरंत बुलानी पड़ी एंबुलेंस

0

Another bloody game in Delhi’s Tihar Jail, two prisoners attacked to take revenge of murder, both seriously injured, ambulance had to be called immediately

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों पर फिर से जान लेने की नियत से हमला हुआ है। जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच झड़प देखी गई। जिसमें दो कैदी घायल (Tihar Jail prisoners ddeadly attack) हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक को भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी जेल अधिकारी ने दी है।

Ro.No - 13672/140

घायल को तिहाड़ जेल में कराया गया एडमिट

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जानकारी मिली है कि दो कैदी लवली, 22 वर्ष और लवेश, 22 वर्ष (दोनों हत्या के मामले में बंद हैं) को घायल अवस्था में सेंट्रल जेल नंबर 9, तिहाड़ जेल से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहां पहुंचने पर पता चला कि तिहाड़ के सीजे-9 के वार्ड नंबर 11 के पास लोकेश, नितिन, हिमांशु और अभिषेक के साथ हाथापाई के बाद दोनों को कई तेज चोटें आई थीं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. हमले का प्लान जेल के अंदर ही बना. हमले के वक्त दोनों फोन पर बात कर रहे थे. हमले के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद देर शाम एक कैदी को अस्पताल से वापिस जेल लाया गया. एक अभी भी आस्पताल में भर्ती है.

हमले में शामिल कैदियों के नाम आ सकते हैं सामने

हमले किसके द्वारा किए गये थे, साथ ही साजिश किनकी ओर से की गई थी इसमें कुछ नाम हैं जो अभी अधिकारिक रूप से सामने आ जाएंगे. हमले की नीयत से कैदियों पर हमला किया गया जब टेलिफोनिक रूम में कैदी फोन पर बातचीत के लिए इंतजार कर रहा था. यह वह रूम होता जहां पर कैदी बात करने के लिए इकट्ठा हुए हैं.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक तिहाड़ जेल की घटना में दो अंडर ट्रायल कैदी लवली (उम्र 22 वर्ष ) और लवेश, (उम्र 22 वर्ष) दोनों ही हत्या के मामले में थाना अंबेडकर नगर में दर्ज एफआईआर संख्या 436/2020 धारा 302/201/34 आईपीसी में बंद है. इन दोनों को तिहाड़ की केंद्रीय जेल नंबर 9 से घायल अवस्था में डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना थाना हरि नगर में मिली. वहां पहुंचने पर पता चला कि सीजे-9 तिहाड़ के वार्ड नंबर 11 के पास लोकेश, नितिन, हिमांशु और अभिषेक के साथ हाथापाई के बाद दोनों को कई तेज चोटें आई थीं, जो सेंट्रल जेल 9 के ही कैदी थे. इस घटना के बाद FIR संख्या 304/2024 धारा 109/118(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

घायल कैदी के बयान पर हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हमला करने वाले बदमाशों की पहचान में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here