Home Blog कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया! मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के...

कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया! मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए सरकार ने सड़क पर ATS तैनात, रास्तों की ड्रोन से निगरानी

0

Terrorist shadow on Kanwar Yatra! For the security of Kanwar Yatra in Muzaffarnagar, the government has deployed ATS on the road, the roads are monitored by drones

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरे के साये को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है. कांवडियों की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास तौर पर लखनऊ से एंटी टेरेरिस्‍ट स्‍क्‍वाड यानि ATS की एक यूनिट को बुलाया गया है. ATS के कमांडो को कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की आतंकी घटना को नाकाम किया जा सके.

Ro.No - 13672/140

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि, “हमें सूचना मिली है कि कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमला हो सकता है. इसीलिए हमने एहतियात के तौर पर ATS की एक यूनिट को बुलाया है. ATS कमांडो कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात किए गए हैं और वे किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

एसएसपी ने आगे बताया कि, “हमने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर गश्त करने के लिए लगाया गया है. इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों की संख्या में भी वृद्धि की गई है.”

शनिवार की सुबह लखनऊ से पहुंची एटीएस की टीम ने मुजफ्फरनगर में शिवचौक पर डेरा डाला। यहां एसएसपी अभिषेक सिंह ने टीम में शामिल जवानों को कांवड़ यात्रा रूट के संबंध में जानकारी दी और पूरी मुस्तैदी से निगरानी का निर्देश दिया। बता दें कि हरिद्वार से प्रतिदिन लाखों कांवड़ियां श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर आ रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में इनकी सर्वाधिक भीड़ रहती है, क्योंकि यहां शिवचौक मंदिर की परिक्रमा करते हुए शिवभक्त हरियाणा राज्य के विभिन्न जनपदों के साथ ही राजस्थान और दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ लिए भी निकलते हैं।

240 किलोमीटर का है पूरा रूट

जनपद में कांवड़ यात्रा का पूरा रूट लगभग 240 किलोमीटर का है। यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने दो हजार से ज्यादा स्थानों पर सीसीटीवी लगाए हैं। प्रत्येक दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस की तैनाती की गई है।
इंटेलिजेंस टीम मुस्तैद, डॉग स्क्वॉड के साथ चलाए अभियान

22 जुलाई से शुरू हुई कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर है। लेकिन लगातार हो रही मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद से इंटेलिजेंस की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात इंटेलिजेंस की कई टीमों ने डॉग स्क्वॉड के साथ उत्तराखंड की सीमा से लेकर शामली, बिजनौर और मेरठ की सीमा तक सघन चेकिंग अभियान चलाया।

खुफिया जांच कर रहीं टीमें

इंटेलिजेंस की टीम के साथ सिविल पुलिस में मुस्तैद रही। सबसे पहले शिव चौक पहुंची इंटेलिजेंस की टीम में अपने स्तर पर खुफिया जांच की और इसके बाद दिल्ली देहरादून हाईवे, गंगानगर की पटरी, शामली और बिजनौर को जाने वाले कांवड़ मार्ग पर अभियान चलाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here