Home Blog गेम खेलने पर मिली फटकार,11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर कर ली...

गेम खेलने पर मिली फटकार,11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

0

After being reprimanded for playing games, a Class 11 student committed suicide by hanging himself

दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 11वीं काक्षा के छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले में जांच कर रही है।

Ro.No - 13672/140

पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को यह घटना द्वारका स्थित स्कूल में हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छात्रावास में 16 वर्षीय एक किशोर का शव मिला था। उसका शव फांसी से लटक रहा था।

बताया जा रहा है कि स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग के बाद पिता ने कम नंबर आने और मोबाइल में गेम खेलने को लेकर बेटे को फटकार लगाई थी। बेटे ने कमरे में पंचिंग बैग के बेल्ट से फंदा बनाकर झूल गया। पूरा मामला स्मृति नगर चौरी के विनोभा नगर जुनवानी का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र का नाम चुम्मन लाल साहू है। वह 16 साल का था। स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ रहा था। उसके पिता शिव प्रकाश साहू एक स्कूल में माली का काम करते हैं और मां सुरेखा साहू टेलर हैं। चुम्मन के भाई के दोस्त ने बताया कि चुम्मन पढ़ाई में काफी तेज था और पशु प्रेमी था। मोहल्ले में किसी भी स्ट्रीट डॉग या मवेशी को चोट लग जाए और उसे इसकी जानकारी हो जाए तो वो डॉक्टर को बुलाकर ले आता था, या फिर दवा लेकर आता था। मोहल्ले के लोगों को भी ये यकीन नहीं होता है कि उसने ऐसा कदम कैसे उठा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here