Home Blog ‘बहुत दुखी हूं’, दिल्ली के कोचिंग सेंटर में तीन स्टूडेंट्स की मौत...

‘बहुत दुखी हूं’, दिल्ली के कोचिंग सेंटर में तीन स्टूडेंट्स की मौत पर आई LG सक्सेना की प्रतिक्रिया, कहा- ‘दिल्ली में ऐसा होना”दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य”

0

‘I am very sad’, LG Saxena’s reaction on the death of three students in a coaching center in Delhi, said- ‘It is unfortunate and unacceptable that such a thing happened in Delhi’

राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की डूबने से मौत होने की घटना पर एलजी वीके सक्सेना की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, “मैं एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण सिविल सेवा के 3 अभ्यर्थियों की और पानी भरने के कारण करंट लगने से एक अन्य छात्र की मौत से बहुत दुखी हूं। देश की राजधानी में ऐसा होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।

Ro.No - 13672/140

“सक्सेना ने कहा कि उन्होंने संभागीय आयुक्त को मंगलवार तक दुखद घटना के हर पहलू को शामिल करते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। दिल्ली के एलजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, “जो कुछ भी हो रहा है वह अक्षम्य है और इस तरह के मुद्दों को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मैंने संभागीय आयुक्त को मंगलवार तक दुखद घटना के हर पहलू को शामिल करते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।”

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

वहीं, दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने निगमायुक्त से मामले की जांच कराने को कहा है. उन्होंने ये कहा है कि अगर इस मामले दोषी संस्थान के संचालकों और अफसरों दोषी हैं तो उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए.

ये है हादसे की वजह

दिल्ली में शनिवार (27 जुलाई) को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भारी बारिश के बाद पानी घुस गया था. इस घटना में तीन छात्रों की मौत हो गई. उसके बाद से छात्रों में गहरा असंतोष है. प्रदर्शनकारी छात्र दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

राजेंद्र नगर हादसे को लेकर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही दिल्ली सरकार को घेरने की कोशिश की है. इससे पहले मंगलवार को भी एक आईएएस प्रतियोगी की दिल्ली मेट्रो के पटेल नगर स्टेशन पर करंट लगने से मौत हुई थी. इस घटना के दिन भी दिल्ली में बारिश हुई थी और मेट्रो के गेट से करंट लगने की घटना में छात्र की मौत हुई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here