Home Blog THAR बनी दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे की वजह,सीसीटीवी से होगी गाड़ी की...

THAR बनी दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे की वजह,सीसीटीवी से होगी गाड़ी की पहचान

0

THAR became the reason for Delhi coaching centre accident, vehicle will be identified through CCTV

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला गरमाया हुआ है. शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद बेसमेंट में चंद मिनटों में ही 10-12 फीट पानी भर गया था.

Ro.No - 13672/140

इस हादसे में यूपी के आंबेडकर नगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला नवीन डाल्विन की जान चली गई. तीनों सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे थे.
दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नगर निगम की एक टीम रविवार को ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से संचालित कई कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ को सील करने पहुंची. रविवार देर रात तक जारी कार्रवाई के दौरान करीब 13 कोचिंग सेंटर सील किए गए.

इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क पर जलभराव के दौरान एक थार गाड़ी के तेज रफ्तार में टर्न लेने के दौरान ही कोचिंग सेंटर के गेट का दरवाजा टूट गया था।

सीसीटीवी से होगी गाड़ी की पहचान
दरवाजा टूटने से बहुत तेज रफ्तार से पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस आया था। पुलिस थार के मालिक को भी मुकदमे में आरोपित बनाने पर विचार कर रही है। सीसीटीवी से गाड़ी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here