Home Blog Delhi:अरविंद केजरीवाल के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट, सीबीआई ने क्या...

Delhi:अरविंद केजरीवाल के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट, सीबीआई ने क्या कहा था कोर्ट में?

0
Delhi: CBI filed chargesheet against Arvind Kejriwal, what did CBI say in the court?

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी और सीबीआई की जांच पूरी हो गई है. सीबीआई ने सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर की. ईडी इस मामले में पहले ही चार्जशीट दायर कर चुकी है. शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल पिछले कई दिनों से जेल में हैं.

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले सीएम केजरीवाल को ED ने इसी साल 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. लोकसभा चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कुछ समय के लिए जमानत मिली थी. बाद में उन्हें सरेंडर करना पड़ा था. अभी वो सीबीआई से जुड़े एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Ro.No - 13672/140

सीबीआई और ईडी ने अब आबकारी घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ जांच पूरी कर ली है. सीबीआई ने पिछली सुनवाई में कोर्ट में बताया था कि रिश्वत लेने के बाद दिल्ली की आबकारी नीति के जरिए फायदा उठाने के लिए मन-मुताबिक बदलाव किया गया था.

ईडी मामले में मिल चुकी जमानत

केजरीवाल को ईडी मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है. हालांकि, वे सीबीआई की गिरफ्तारी के मामले में तिहाड़ में बंद हैं. इस मामले में उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है.

सीबीआई ने क्या कहा था कोर्ट में?

सीबीआई ने पिछली सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा था कि हमारे पास पैसे का ट्रेल है. साथ ही पर्याप्त सबूत भी हैं. साउथ ग्रुप के कहने पर ही शराब नीति में बदलाव हुए.

CBI के वकील ने हाईकोर्ट में बताया था, “जब हमने पूछताछ के दौरान अरविंद केजरीवाल से पूछा की कि निजीकरण करने का फैसला और एक्साइज पॉलिसी में बदलाव का फैसला किसका था, तो केजरीवाल जो की कैबिनेट के मुखिया थे उनका कहना था कि मेरा नहीं था. इससे यह साफ लग रहा है कि वह यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है यह किसी और ने किया है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here