Home Blog Aryan Khan ने दिल्ली में खरीदे करोड़ों के दो फ्लैट, जहां शाहरुख...

Aryan Khan ने दिल्ली में खरीदे करोड़ों के दो फ्लैट, जहां शाहरुख और गौरी ने बिताए थे यादगार लम्हे, जानिए आर्यन खान का नेटवर्थ

0

Aryan Khan bought two flats worth crores in Delhi, where Shahrukh and Gauri spent memorable moments, know the net worth of Aryan Khan

नई दिल्ली। शाह रुख खान की तरह उनके बेटे आर्यन खान जल्द फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन हीरो के तौर पर नहीं बल्कि निर्देशक के तौर पर वो अपना डेब्यू करेंगे। काफी समय से आयर्न की वेब सीरीज ‘स्टारडम’ काफी सुर्खियों में है।

Ro.No - 13672/140

हालांकि, बीते दिनों इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब सीरीज पर एडिटिंग का काम चालू है। ऐसे में अब आर्यन को लेकर एक और खबर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि शाह रुख खान के बेटे ने दिल्ली में घर खरीदा है। ये घर कोई ऐसा वैसा घर नहीं है बल्कि इसका नाता गौरी खान और शाह रुख से जुड़ा हुआ है।

आर्यन खान ने साउथ दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में दो फ्लैट्स खरीदे हैं। ये फ्लैट्स आर्यन खान ने 37 करोड़ में खरीदा है। आर्यन ने इस फ्लैट के लिए 2.64 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी के लिए चुकाए हैं। इसका रजिस्ट्रेशन मई 2024 में हुआ है।

शाहरुख खान का है इस बिल्डिंग का ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट

आर्यन खान ने जिस बिल्डिंग में 2 फ्लैट लिए हैं उसमें पहले से ही शाहरुख खान-गौरी खान के दो फ्लैट्स हैं। शाहरुख और गौरी अपने शुरुआती दिनों में यहीं पर रहा करते थे। शाहरुख खान के पास इस बिल्डिंग का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पहले से है। आर्यन खान ने जो फ्लैट खरीदे हैं उसका इंटीरियर गौरी खान डिजाइन करने वाली हैं।

आर्यन खान का करियर

आर्यन खान ने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया से की है। आर्यन खान फिल्मों से भी जुड़े रहे हैं। आर्यन ने शाहरुख खान के साथ फिल्म द लायन किंग में सिंबा की डबिंग की थी। वहीं अब वो निर्देशक के तौर पर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। साल 2022 में आर्यन खान ने लग्जरी फैशन ब्रांड D’yavol लॉन्च किया, जिसके ब्रैंड एम्बेसडर शाहरुख खान हैं।

आर्यन खान का नेटवर्थ

आर्यन के लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रांड को अपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर Leti Blagorva और बंटी सिंह के साथ मिलकर लॉन्च किया है. उनकी कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर खुद उनके पिता शाहरुख खान हैं. यह कंपनी काफी महंगे कपड़े बनाती है. इसके अलावा आर्यन ने अपना वोडका ब्रांड भी लॉन्च किया था. बात करें आर्यन खान के नेट वर्थ की तो उनके पास खुद की करोड़ों की संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन के पास करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here