Home Blog ‘आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया…’ व‍िधानसभा में सीएम योगी ने...

‘आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया…’ व‍िधानसभा में सीएम योगी ने ली चुटकी ,ठहाकों से गूंजा सदन,शिवपाल के बहाने अखिलेश पर योगी का तंज

0

‘You have fooled your uncle…’ CM Yogi took a jibe at Akhilesh in the assembly, the house echoed with laughter, Yogi took a jibe at Akhilesh in the name of Shivpal

लखनऊ: यूपी विधानसभा के मॉनसूत्र सत्र में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एक बार फिर शिवपाल यादव के बहाने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। मंगलवार को कार्यवाही के दौरान योगी ने कहा- ‘आपने चचा को गच्चा दे ही दिया। चचा बेचारा हमेशा मात खाता है। उनकी नीयत ही ऐसी है क्‍योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है।’ गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार योगी आदित्‍यनाथ अखिलेश पर अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव के अपमान का आरोप लगा चुके हैं। सदन में कई बार इस मसले पर हंसी-ठिठोली भी कर चुके हैं।

Ro.No - 13672/140

आपके मन में सवाल उठा होगा कि अब तो अखिलेश यादव यूपी विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हैं तो योगी ने यह मुद्दा कैसे उठाया? दरअसल, नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर अखिलेश की जगह अब माता प्रसाद पांडेय बैठते हैं। उनके बगल में शिवपाल यादव। माता प्रसाद पांडेय ने कार्यवाही के दौरान महिला अपराध के मुद्दे पर सीएम योगी से एक सवाल पूछा। जवाब में योगी ने सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष का स्‍वागत किया। योगी ने कहा- ‘आप दो बार इस सदन के विधानसभा अध्‍यक्ष रह चुके हैं। इस सदन के वरिष्‍ठ सदस्‍यों में से एक हैं। आपका बहुत सम्‍मान करता हूं। हमारी सरकार ने घर के बाहर और अंदर होने वाली हिंसा के बहुत काम किया है। इन अपराधों में लगातार यूपी पुलिस ए‍क्‍शन कर रही है।’

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “……महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है…प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है….2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मी की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी। 2017 से 2023 तक जो भर्तियां हुई हैं उसमें 20,000 महिला पुलिस की भर्ती हुई है। यानि आजादी के 70 वर्षों में जितनी भर्ती हुई उससे दोगुनी भर्ती पिछले 5 वर्षों में हुई है…ये सरकार महिला के सुरक्षा के प्रति गंभीर है”

प्रदेश में महिला सुरक्षा के सवाल पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘UP में महिला थाना और हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई. डेढ़ लाख महिला पुलिसकार्मियों की भर्ती हुई. आजादी के बाद से दोगुनी महिला पुलिसकर्मियों की हमारी सरकार में भर्ती हुई. 10 हजार से अधिका महिला बीट बनाई गई. मिशन शक्ति का कार्यक्रम लगातार जारी है. मिशन शक्ति के बेहतर परिणाम देखने को मिला है. सरकार ने सबसे पहले एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया था. सपा ने ही सबसे पहले एंटी रोमियो स्क्वाड का विरोध किया था. क्योंकि महिला सम्बंधी अपराध में ज्यादातर सपाई ही शामिल होते हैं. ये उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते है जो ये कहते थे लड़के है गलती कर देते है, ये क्या महिला सुरक्षा की बात करेंगें? महिला सुरक्षा के लिए समजावादी गंभीर खतरा है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here