Shahrukh is having problems with his eyes? This is the reason behind his problems, know how dangerous this disease is
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के प्रशंसक सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में हैं। शाहरुख को विदेश प्रशंसकों से भी भरपूर प्यार मिलता है। हालांकि, इन सब के बीच अब अभिनेता एक बार फिर चर्चा में आए हैं, लेकिन इस बार वजह अभिनेता की फिल्म नहीं बल्कि उनका स्वास्थ्य है। खबरों की मानें तो हाल ही में, अभिनेता आंखों की दिक्कत से जूझ रहे थे और इसके इलाज के लिए उनके अमेरिका रवाना होंगे। बता दें कि अमर उजाला ने शाहरुख की टीम तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन किसी ने भी इस सवाल का जवाब नहीं दिया।

आंखों के इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता आज यानी 30 जुलाई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। शाहरुख खान अपनी आंखों के इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल गए थे। उनका इलाज उनके प्लान के अनुसार नहीं हुआ और अभिनेता इस ट्रीटमेंट से खुश नहीं थे। इसलिए शाहरुख को अब आंखों के ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका ले जाया गया है।
शाहरुख खान के करीबी सूत्र ने बीमारी को लेकर दी जानकारी
हालांकि सूत्र ने यह साफ कहा कि शाहरुख के आंखों का इलाज कैसा हुआ और क्या गलत हुआ इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान ने मुंबई में मोतियाबिंद की सर्जरी कराई है. इससे पहले मई में शाहरुख खान को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.क्योंकि वे अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल मैच के दौरान हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए थे.अभिनेता को कथित तौर पर निर्जलीकरण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.शाहरुख की करीबी दोस्त अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता को केडी अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया था.
मोतियाबिंद की सर्जरी करवाएंगे शाहरुख खान
टाइम्स नाउ में छपी खबर के मुताबिक एक्टर के करीबी ने Zoom से बात करते हुए बताया कि शाहरुख खान मोतियाबिंद की सर्जरी करवाने के लिए अमेरिका जाने वाले हैं. मोतियाबिंद एक आम बीमारी है जो किसी भी उम्र में व्यक्ति को हो सकती है. जब लेंस पर धुंधला और क्लाउडी सा होने लगता है तो किसी भी चीज को देखने में दिक्कत होने लगती है. चीजें साफ नहीं दिखाई देती है. इस बीमारी में आंखों के सामने धुंधलापन होने लगता है. इस बीमारी को मोतियाबिंद या सफेद मोतिया कहते हैं. इस बीमारी से पीड़ित लोगों को पढ़ने, काम करने, कार चलाने या किसी भी काम को करने के दौरान दिक्कत होने लगती है. जब यह बीमारी ज्यादा दिक्कत पहुंचाने लगती है तब सर्जरी के बाद ही यह ठीक होती है. तो आज आपको बताते है इस बीमारी के कारण और लक्षण.
मोतियाबिंद के कारण
60 से अधिक उम्र वाले लोगों को अक्सर मोतियाबिंद की शिकायत होती है.
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर मोतियाबिंद की शिकायत होती है.
आंखों में चोट लगने की वजह से भी मोतियाबिंद हो जाता है.
आंख की कोई पुरानी सर्जरी के कारण भी मोतियाबिंद की शिकायत हो सकती है
मायोपिया की वजह से भी मोतियाबिंद हो सकता है.
हाई बीपी भी इसकी एक खास वजह हो सकती है
कॉर्टिकोस्टेरॉइड दवा लेने से भी ग्लूकोमा हो सकता है.
मोतियाबिंद के लक्षण
आंखों का लाल होना
आंखों में तेज दर्द और खुजली
जी मिचलाना और मतली होना
अचानक से दिखाई न देना
इस फिल्म में आएंगे नजर
शाहरुख खान ने मई में स्टर स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया थो कि वह 2024 में फिल्म सेट फिर से काम के लिए लौटेंगे. वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द शुरू कर सकते हैं. बता दें शाहरुख जल्द ही बेटी सुहाना के साथ फिल्म किंग में दिखने वाले हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में दिखेंगे.



