Home Blog UP IPS Transfer: अधि‍कार‍ियों का तबादला,यूपी में आठ IPS , कुशीनगर और...

UP IPS Transfer: अधि‍कार‍ियों का तबादला,यूपी में आठ IPS , कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी बदले गए

0

UP IPS Transfer: Officers transferred, eight IPS in UP, SPs of Kushinagar and Fatehpur changed

नई द‍िल्‍ली। यूपी के पुल‍िस व‍िभाग में बुधवार को बड़ा फेरबदल क‍िया गया है। प्रदेश में आठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। वहीं, कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी हटाए गए हैं। संतोष मिश्रा कुशीनगर के नए एसपी बने हैं। धवल जायसवाल को फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, अजय कुमार 32 लखनऊ पीएसी, अभिषेक यादव एसपी रेलवे प्रयागराज बनाए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पद को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
अभिसूचना मुख्यालय में तैनात एसपी अभिषेक यादव को प्रयागराज में पुलिस अधिक्षक रेलवे के तौर पर तैनात किया गया है। वहीं फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ में तैनात किया गया है।
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल का अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ तबादला किया गया है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएमसी अलीगढ़ में कमांडेट बनाया गया है। विवेक चंद्र यादव अपर पुलिस आयुक्त. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए हैं।

Ro.No - 13672/140

गाजियाबाद के डीसीपी का ट्रांसफर

इसके अलावा कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है. गाजियाबाद के डीसीपी शुभम पटेल को लखनऊ में अभिसूचना मुख्यालय भेज दिया गया है. प्रयागराज की डीसीपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को अलीगढ़ में पीएसी का सेनानायक बनाया गया है. विवेक चंद्र यादव को लखनऊ डीजीपी मुख्यालय से प्रयागराज कमिश्नरेट में एडीसीपी बनाया गया है.

इन अधिकारियों के हुए तबादले

इसी तरह आईपीएस अभिषेक यादव पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज बनाए गए हैं. उदय शंकर सिंह पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ बनाया गया है वो पहले फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक पद को संभाल रहे थे. आईपीएस धवल जायसवाल का पुलिस अधीक्षक फतेहपुर पद पर ट्रांसफर किया गया है. शुभम पटेल पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेज दिया गया है.

आईपीएस लश्रद्धा नरेंद्र पांडे को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज से सेना नायक 38वीं पीएसी अलीगढ़ ट्रांसफ़र किया गया है. आईपीएस विवेक चंद यादव को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है. इन दिनों उनकी तैनाती लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर थी. यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले योगी सरकार लगातार अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग कर रही है. इन तबादलों को प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिहाज से देखा जा रहा है.
इस संबंध में विभाग की ओर से तबादला हुए अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है. सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी को संभालने के निर्देश दिए गए हैं. आदेश आने के बाद अधिकारियों ने नई तैनाती संभालने की तैयारी शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here