Home Blog Hina Khan ने ब्रेस्ट कैंसर के बीच उठाया बड़ा कदम, बालों को...

Hina Khan ने ब्रेस्ट कैंसर के बीच उठाया बड़ा कदम, बालों को इधर-उधर गिरते देख टूटी हिम्मत तो मुंडवा लिया सिर,बोलीं- मेंटली मजबूत रहना जरूरी है

0

Hina Khan took a big step amidst breast cancer, seeing her hair falling here and there, she lost courage and shaved her head, said- it is important to stay mentally strong

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपनी अदाकारी का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इस वक्त अपनी जिंदगी के बड़े मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और उनका इलाज भी जारी है. लेकिन इस इलाज के दौरान भी उन्हें काफी दर्द से गुजरना पड़ रहा है. कीमोथेरेपी के चलते हिना खान के बाल लगातार झड़ते जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने पहले ही अपने लंबे बालों को शॉर्ट कर लिया था. लेकिन इतने से बात नहीं बनी अब उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है.

Ro.No - 13672/140

हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि वो कितनी स्ट्रॉन्ग हैं. वीडियो में हिना ने अपने झड़ते बालों की झलक दिखाई है. कभी अपने हाथों में तो कभी अपने तकिए पर उनके झड़ते हुए बाल साफ-साफ देखे जा सकते हैं. हर दिन इस दर्द से न गुजरना पड़े इसलिए हिना ने अपना सिर मुंडवा लिया है. एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.

ये तो आप सब जानते हैं कि हिना का बीते दिनों कीमोथेरेपी हुआ था, जिससे पहले उन्होंने अपने बाल छोटे करवा लिए थे। हालांकि कीमोथेरेपी के बाद जब उन्होंने देखा कि तकिये से लेकर हर जगह सिर्फ बाल ही बाल नजर आ रहे हैं तो उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया। वहीं अब हाल ही में हिना खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने सिर मुंडवाने का दर्द बयां किया है।

हिना खान ने खुद को टूटने से यूं बचाया

हिना खान ने जो वीडियो शोयर किया है उसमें उन्होंने अपने सिर मुंडवाने का पूरा प्रोसेस दिखाया है। इसके साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि इस पूरे ट्रीटमेंट के दौरान उनका मेंटली स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है। क्योंकि कैंसर के इलाज के दौरान बाल तेजी से झड़ते हैं और अगर वो अपने बालों को इधर-उधर गिरते देखतीं तो उनकी हिम्मत टूटती, इसलिए उन्होंने दिल पर पत्थर रखकर ये फैसला लिया। हिना खान ने वीडियो में दिखाया है कि कैसे सिर पर हाथ फेरते ही उनके ढेर सारे बाल निकल रहे हैं। इस दर्द का सामना करने के लिए उन्होंने वो कदम पहले ही उठा लिया, जो उनके कंट्रोल में है। ऐसे में उन्होंने खुद ही ट्रिमर से अपने सारे बाल काट दिए। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि अब वह अपने बाल्ड लुक को खूबसूरती से दिखाएंगी और जब जरूरत होगी विग भी लगाएंगी।

हिना ने वीडियो में दिया खास मैसेज

वहीं वीडियो के आखिर में हिना ने उन लोगों को संदेश भी दिया है, खासकर महिलाएं जो इस दर्द से गुजर रही हैं।उन्होंने कहा कि हम अगर खुद को स्वीकार करेंगे तो जंग में जीत हमारी ही होगी। इस दौरान हिना इमोशनल भी हुईंष अब फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख उन्हें चैंपियन बताते हुए उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हिना के इस वीडियो पर जूही परमार, शरद मल्होत्रा जैसे सेलेब्स उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here