Home Blog अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांजा किया जप्त

अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांजा किया जप्त

0

Inter-state accused arrested, police seized ganja

थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत शहिद स्मारक पार्किंग स्थल पास गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

Ro.No - 13672/140

आरोपी के कब्जे से कुल 05 किलो 348 ग्राम गांजा किया गया है जप्त ।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 60,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 02.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत शहिद स्मारक पार्किंग स्थल पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मौदहापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपीं को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अंकुर अग्रवाल निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 348 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- अंकुर अग्रवाल पिता प्रदीप अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी शिव मंदिर के पास कृष्णापुरिया समारिया थाना जनकगंज जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश।

कार्यवाही में निरीक्षक यामन देवांगन थाना प्रभारी मौदहापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि मोह. जमील, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. अमित घृतलहरे तथा थाना मौदहापारा से उपनिरीक्षक काशीनाथ मंडावी, आर. नितिन ठाकुर, महेंद्र दीवान, पवन वर्मा एवं हरिशंकर राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here