Sangeeta Dharam Bhargava hoisted the flag with great enthusiasm in Mohtara Gram Panchayat and school
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहतरा के सरपंच संगीता धरम भार्गव ने मोहतरा के ग्राम पंचायत भवन एवं शासकीय विद्यालय में बड़े ही उमंग और आन बान के साथ राष्ट्रगान ध्वजारोहण किए तथा उपस्थित लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया।
अतिथि के रूप में हुए शामिल भाजपा नेता धरम भार्गव
ग्राम पंचायत मोहतरा में अतिथि के रूप में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता धरम भार्गव राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने भारत के स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुतियां देकर अंग्रेजी शासन से हमें स्वतंत्रता दिलाई उनके मेहनत के फल स्वरुप आज हम लोग स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं मैं उन सभी वीर शहीदों को नमन करता हूं और आप सभी लोगों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। उसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया की श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान का बीड़ा उठाया था जो सफल रहा उसके बाद एक पेड़ मां के नाम से योजना लाये है मैं उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।
इस कार्यक्रम मे अतिथि धरम भार्गव सरपंच श्रीमती संगीता भार्गव, उप सरपंच विश्वजीत अनंत, सचिव श्याम जायसवाल, राधेश्याम बाकडे, विनोद सुरक्षित, राकेश सुमन, जनक सुमन, त्रिगुण सिन्हा, खीख़ राम कुर्रे, दुर्गेश चंद्रशेखर ,तथा पंच गण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका स्व सहायता समूह की मातृ शक्तिया शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।




