A committee has been formed for security audit
रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार निकाय क्षेत्रों में संचालित समस्त कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, हॉस्पिटल, मॉल सिनेमाघर, आदि सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा समिति गठित की गई है। समिति के सदस्यों में कार्यपालन अभियंता एवं भवन अधिकारी श्री अमरेश कुमार लोहिया, राजस्व अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल, सहायक अभियंता एवं सहायक भवन अधिकारी श्री सूरज देवांगन, उप अभियंता श्री राजेश पंडा, उप अभियंता श्री मुन्ना ओझा, राजस्व निरीक्षक श्री हरिकेश्वर लकड़ा शामिल हैं। समिति के सभी सदस्यों को शासन के गाइडलाइन के अनुसार अग्नि शमन विभाग से समाजस्य स्थापित करते हुए समस्त कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, हॉस्पिटल, मॉल, सिनेमाघर आदि सार्वजनिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं।




