Police Assistance Center Nipania Police arrested 07 accused who entered the house, used obscene language and beat up people with sticks etc.
सौरभ बरवाड़@भाटापारा- प्रार्थिया द्वारा पुलिस सहायता केंद्र निपनिया में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22.08.2024 को शाम लगभग 05:30 बजे आरोपी घनश्याम, मनीराम अपने साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर, जबरदस्ती घर के अंदर घुस आया एवं अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लाठी, डंडा आदि से मारकर मुझे एवं मेरे पति को चोट पहुंचाया है, जिससे हम दोनों के सिर, कमर, पैर आदि में चोट आया है। की रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केंद्र निपनिया थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 424/2024 धारा 296,115(2), 351(2),333,324(2),191(2),191(3),190 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सहायता केंद्र निपनिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, प्रकरण में शामिल सभी 07 आरोपियों को हिरासत लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर दुकान नहीं खोलने की बात पर, पूर्व में हुए वाद विवाद की बात को लेकर, आरोपियों द्वारा घर घुसकर प्रार्थी एवं उसके पति के साथ मारपीट करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आज दिनांक 23.08.2024 को सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. बलराम उर्फ फुदू
2. घनश्याम
3. मनीराम
4. धनीराम
5. गणेश राम
6. प्रदीप
7. रामकिशुन
सभी निवासी ग्राम कोनी पुलिस सहायता केंद्र निपनिया थाना भाटापारा ग्रामीण



