Home Blog धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व।

धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व।

0

The festival of Shri Krishna Janmashtami was celebrated with great pomp.

मोहतरा (केरा) शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला मोहतरा में जन्माष्टमी पर्व पर भव्य आयोजन किया गया पूरे गांव वासियों के सहयोग से जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विविध आयोजन हुए इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमो मे न केवल इस त्यौहार के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को प्रकट किया बल्कि बच्चों युवाओं महिलाओं की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा की गयी भावपूर्ण प्रार्थना से हुई जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया छात्राओं ने कृष्ण लीला पर आधारित एक नृत्य भी प्रस्तुत की गई बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस कार्यक्रम किया गया जिसमें बच्चों ने कृष्ण और राधा बनकर सभी का मन मोह लिया फिर बच्चों द्वारा आंख में पट्टी बांध कर मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया फिर बच्चों द्वारा आकर्षक झांकी बनाकर ग्राम भ्रमण किया गया इस गांव के प्रत्येक घर में मटकी बांधा गया था और उसे इन बच्चों द्वारा फूर्ती और टीम भावना का परिचय देते हुए इन मटकियो को फोड़ा गया इस अवसर पर विशेष आकर्षण दही हांडी का आयोजन रहा गांव में उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामशरण कुंभकार अमित शुक्ला रामकृष्ण देवांगन चंद्रशेखर देवांगन लक्ष्मी नारायण चौहान भरत पटेल शिवनारायण पटेल जयप्रकाश पटेल रामनाथ यादव राजकुमार यादव महेंद्र पटेल चंदराम चौहान मुन्ना आदि सभी ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here