Home Blog शत्रुहन साहू भारत गौरव सम्मान अवार्ड से सम्मानित..

शत्रुहन साहू भारत गौरव सम्मान अवार्ड से सम्मानित..

0

 

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- -अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन जबलपुर की राष्ट्रीय स्तर की स्वयं सेवी संस्था की 14वीं वर्षगांठ के अवसर पर मानस भवन ऑडिटोरियम जबलपुर मे प्रविण्य सूची की छात्र-छात्राओं, समाज सेवा, राजनीतिज्ञ, खेल, कला,साहित्य, पत्रकारिता से जुड़े पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से पहुँचे सभी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ राज्य के अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव शत्रुहन प्रसाद साहू तथा आशीष पटेल प्रदेश महामंत्री ने की|
उक्त कार्यक्रम मे पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से आये हुए सभी वर्ग को तथा छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के भाटापारा ढाबाडीह निवासी शत्रुहन प्रसाद साहू को समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र मे भारत गौरव सम्मान अवार्ड से सम्मानित कर गौरवान्वित किया है, उक्त अवार्ड मिलने से रिश्तेदार, मित्र एवं ग्रामवासियो ने श्री साहू को बधाई प्रेषित किया है |

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here