Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ के भैया – बहनों द्वारा अपने...

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ के भैया – बहनों द्वारा अपने गुरुजनों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

0

सरस्वती शिशु मंदिर मंदिर राजीव नगर रायगढ़ के भैया-भैया द्वारा अपने गुरुजनों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया

रायगढ़ -: आदर्श शिक्षक डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती 5 सितम्बर को सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ के भैया – बहनों ने शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अपने गुरुजनों का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया । सर्व प्रथम भारतीय परम्परानुसार विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती , ओम् , भारत और डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र के समक्ष संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल , पद्मलोचन पटेल आचार्य एवं कुबेर लाल माली आचार्य के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं मां सरस्वती की वंदना बहन प्राची मालाकार , खुशी यादव द्वारा सरस्वती वन्दना भैया शिवांश होता के द्वारा हारमोनियम का मधुर स्वर देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात् पुष्पेन्द्र साहू किशोर भारती अध्यक्ष , धानी यादव कन्या भारती अध्यक्षा के द्वारा मंचासीन गुरुजनों को पुष्प गुच्छ व श्रीफल भेंट कर , तिलक रोली चंदन लगाकर स्वागत किया गया। बहिन खुशी यादव ने मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलं स्वागत गीत में सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया गया । वहीं भैया – बहनों के द्वारा अपने सुरीली एवं मधुर स्वर में गुरुजनों के समक्ष गीत प्रस्तुत किया गया । डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन के प्रेरणादायक आदर्शों को स्मरण करते हुए शिक्षक दिवस पर विचार प्रस्तुत किया गया । तत्पश्चात् भैया बहनों के द्वारा आचार्य बन्धु भगिनीयों के लिए डिब्बे में रखे गए चिट निकाल- निकालकर सभी ने अपनी रोचक एवं प्रेरणा दायी प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम की अगली कड़ी में मंचासीन गुरुजनों के द्वारा सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी के जीवन पर पद्मलोचन पटेल आचार्य के द्वारा सारगर्भित प्रकाश डाला गया । वहीं तीजा पटवा आचार्या ने कहा –

Ro.No - 13672/140

गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।। कबीर की साखी पर सारगर्भित विचार रखा गया । वहीं कुबेर लाल माली आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि-
गुरु कुम्हार शिश कुंभ है,गढ़ गढ़ काहे खोंट।।
अन्तर हाथ सहार दे , बाहर मारे चोंट।। इस साखी की मधुर स्वर में मनमोहक प्रस्तुति दी गई । वहीं कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल ने मंचासीन गुरुजनों एवं भैया – बहनों को सम्बोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी जब भारत के द्वितीय राष्ट्रपति बने तो उनके जन्मदिन पर कुछ छात्रों ने उनसे मिलने पहुंचे । उन छात्रों ने उनके जन्मदिन मनाने के लिए उनसे चर्चा किए । उस दौरान डाॅ. राधाकृष्ण ने उन्हें कहा – इस दिन को शिक्षकों को समर्पित करें । उस दिन से प्रति वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाने लगा । इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य जीधन लाल पटेल , आचार्या रेवती मालाकार , रजनी थवाईत , तृप्ति ओगले , सुषमा होता , ममता वंजारी , कविता तिवारी , विजया लक्ष्मी पटेल , सीमा वर्मा , दीपिका साहू , उजाला साहू , ओजस्वी तिवारी , योगिता राठौर एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में कन्या भारती अध्यक्षा धानी यादव ने मंचासीन गुरुजनों का छात्रों की ओर से आभार प्रकट किया गया । इस सम्मान समारोह का सफल संचालन किशोर भारती सचिव शिवांश होता ने कर शांति मंत्र कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
जगदेव प्रसाद पटेल

प्राचार्य
सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here