Bhatapara is closed tomorrow on 21st September
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं कवर्धा के लोहारीडीह में पुलिस बर्बरता से हुई प्रशांत साहू की मौत के विरोध में कल 21 सितंबर शनिवार को प्रदेश काग्रेस कमेटी के आह्वान पर
छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है जिसके कारण कल भाटापारा बंद रहेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा समस्त व्यापारी बंधुओ से बंद को समर्थन देते हुए बंद को सफल बनाने की अपील की गई है जिसमे भाटापारा बंद को लेकर विधायक इन्द्र साव की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई । उन्होंने सभी कांग्रेसजनो से बंद के समर्थन के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक इंद्र साव जी, वरिष्ठ कांग्रेसी ईश्वर सिंह ठाकुर, राजकुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा वरिष्ठ महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरी भृगु रोशन हबलानी, आलोक मिश्रा, सुरेंद्र यदु, तेक सिंह ध्रुव, देवनारायण बंधे, सुशील सबलानी, दीपक निल्मारकर, नानू सोनी, राजेंद्र वर्मा, विकी ठाकुर, परमिला साहू, मुकेश साहू, आकिब मेमन, हेमिन ध्रुव, सावित्री ध्रुव, दानी भाट, पूर्णिमा श्रीवास, लक्ष्मी पांडे, नवीन बक्श, मनमोहन कुर्रे, मोहन निषाद, सत्यजीत शेखर चक्रधारी, नंदू साहू, शेख गुलाम, नीरज जायसवाल, शेषणारायण यदु, महेंद्र साहू, दारा साहू, ईश्वर सेन, गिरिराज चावड़ा




