Home देश-विदेश अंधविश्वास में मानवता की दी बली! डायन होने के संदेह में महिला...

अंधविश्वास में मानवता की दी बली! डायन होने के संदेह में महिला की हत्या, एक गिरफ्तार

0

Humanity sacrificed in superstition! Woman murdered on suspicion of being a witch, one arrested

असम के कोकराझार जिले में कथित तौर पर डायन होने के संदेह में एक महिला की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।यह घटना असम के कोकराझार जिले में गोसाईगांव क्षेत्र के भोगझारा समरपुर गांव में दर्ज की गई और मृतक महिला की पहचान मार्शिला मुर्मू के रूप में की गई है।

Ro.No - 13672/140

सोमवार को घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों ने महिला की हत्या में शामिल होने के संदेह में उसी इलाके के फुलकुमारी गांव निवासी लखन टुडू नामक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने दावा किया है कि उसने नशे की हालत में मुर्मू की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।इससे पहले सितंबर में अज्ञात बदमाशों ने डायन होने के संदेह में एक बूढ़ी महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह घटना गोलपाड़ा जिले में हुई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here