Home Blog कलमा बैराज में 15 जून तक भरा जाएगा पानी

कलमा बैराज में 15 जून तक भरा जाएगा पानी

0

Water will be filled in Kalama Barrage by June 15

बैराज के नीचे महानदी में मछली पकडऩा, फसल लगाना एवं नहाने के लिए सख्त मनाही

Ro.No - 13672/140

रायगढ़, 17 अक्टूबर 2024/ जल संसाधन संभाग, रायगढ़ के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया है कि महानदी पर निर्मित कलमा बैराज में 15 जून 2025 तक पानी भरा जाएगा। इस दौरान बैराज में ऊपर से कभी भी अत्यधिक मात्रा में पानी आ सकता है। जिसके कारण निर्धारित मात्रा से अधिक जल भराव होने पर कभी भी बैराज खोले जा सकते है। जिससे बैराज के नीचे महानदी में पानी के बहाव की मात्रा अचानक अत्यधिक बढ़ सकती है। बैराज के नीचे महानदी में मछली पकडऩा, खेती करना, फसल लगाना एवं नहाना इत्यादि सख्त मना है। उक्त सूचना का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति किसी प्रकार की हानि होने पर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here