Home Blog आकाशवाणी में मनाया जा रहा स्वच्छता अभियान

आकाशवाणी में मनाया जा रहा स्वच्छता अभियान

0

Cleanliness campaign being celebrated in Akashvani

रायगढ़, 17 अक्टूबर 2024/ आकाशवाणी रायगढ़ में 02 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान 4.0 मनाया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत समस्त अधिकारी और कर्मचारी अपने श्रम दान से कैम्पस और कॉलोनी को स्वच्छ बनाने और समस्त प्रकार के अनुरक्षण हेतु प्रयासरत हैं। कार्यक्रम प्रमुख एवं केंद्र के नोडल अधिकारी श्री नीरज प्रभाकर ने जानकारी दी की पूरे कैम्पस में उगे घास और रिक्त स्थानों की सघन सफाई की गई और कार्यालय के भीतर भी समस्त फाइलों की छँटाई के साथ पुनव्र्यवस्थापना की गई। तकनीकी एरिया में भी समस्त वाइरिंग, एचटी पैनल, एल टी पैनल, जनरेटर की सफाई और अनुरक्षण का कार्य श्री कोशलेन्द्र साय पैंकरा, तकनीकी नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन किया रहा है। कार्यालय के मुख्य द्वार पर विलोपित हो चुके साईनेज को पुन: बनाया गया तथा गेट की पेंटिंग की गई। साथ ही मैं दीवार की मरम्मत भी की गई।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here