Salman Khan made Katrina Kaif wear his scarf at the success event of Tiger 3, danced with the actress.
सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 200 करोड़ के क्लब का हिस्सा बन गई है. वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार हो गया है. अब फिल्म की टीम सक्सेस पार्टी मना रही है.
सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी ‘टाइगर 3’ के सक्सेस इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान सलमान ब्लू कलर की टीशर्ट और डेनिम पहने दिखे. वहीं कैटरीना येलो कलर के वन पीस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इवेंट में सलमान-कैटरीना को फिल्म के गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ पर थिरकते देखा गया. वहीं सलमान ने इमरान हाशमी को किस भी किया.
दोनों इस दौरान ‘टाइगर 3’ के गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ पर थिरकते हुए दिखाई दिए.

सलमान ने कैटरीना को पहनाया स्कार्फ
इवेंट के दौरान होस्ट ने सलमान खान को ‘टाइगर 3’ स्कार्फ भी कैटरीना कैफ को देने के लिए कहा. सलमान ने स्वैग से कैटरीन को स्कार्फ पहनाया और कहा- ‘इसका गलत मतलब मत निकाल लेना.’



