Home Blog विधिक सेवा दिवस पर छात्र छात्राओं को कानून की जानकारी देते –न्यायाधीश...

विधिक सेवा दिवस पर छात्र छात्राओं को कानून की जानकारी देते –न्यायाधीश शिलू सिंह

0

Giving information about law to students on Legal Services Day — Judge Shilu Singh

दिलीप टंडन/ रीडर्स फर्स्ट न्यूज छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर से प्राप्त निर्देश अनुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ जितेंद्र कुमार जैन सचिव अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में अध्यक्ष तालुका विधि सेवा समिति सारंगढ़ कु.राधिका सैनी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तत्वाधान में श्री शिलू सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सारंगढ़ के आतिथ्त्य में दिनांक 9 नवंबर 2024 विधिक दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर सारंगढ़ में विशेष कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश द्वारा छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए साइबर अपराध , गुड़ टच बेंड टच,निशुल्क विधिक सेवा , घरेलू हिंसा, यातायात अधिनियम, आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए विधिक सहायता , चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15 100, बाल श्रम निषेध, नालसा के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य श्री शशि कुमार वारे ,वरिष्ठ आचार्य श्री रमेश गिरी गोस्वामी ,लेखपाल श्री देवनारायण सोनवानी , तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ से पैरालिगल वॉलिंटियर नारद प्रसाद श्रीवास थाना कोसीर, प्रभात डहरिया थाना डोगरीपाली एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here