Tribal Pride Day organized at state level on November 15, Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the program from Jamui, Bihar
छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे

जिला मुख्यालयों में भी जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आवश्यक तैयारियों के दिए निर्देश
15 से 26 नवंबर तक होगा विशेष ग्राम सभा : वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम और सतत् विकास लक्ष्य सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा
रायपुर, भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी रायपुर के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।



