Home Blog निर्वाचक नामावलियों के मुद्रण हेतु 11 दिसम्बर तक मंगाए गए निविदा

निर्वाचक नामावलियों के मुद्रण हेतु 11 दिसम्बर तक मंगाए गए निविदा

0

रायगढ़, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत जिला रायगढ़ के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा, 16-रायगढ़, 18-खरसिया एवं 19-धरमजयगढ़ के निर्वाचक नामावलियों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती है। निविदा फार्म 500 रुपये जमा कर कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 23 से निविदा प्रकाशन तिथि से दिनांक 11 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 1 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में पूर्ण रूप से भरी निविदा रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 23 में 11 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 2 बजे तक ही प्राप्त की जाएगी और उसी दिन अपरान्ह 4 बजे इस कार्यालय के कक्ष क्रमांक 21 में उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष निविदा खोली जाएगी। निविदा से संबंधित जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here