Home Blog भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, जिला पदाधिकारियों की हुई...

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, जिला पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

0

Indian Red Cross Society Management Committee meeting concluded, district officials appointed

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 23 नवंबर 2024/कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी दीपक सोनी के निर्देशानुसार आज 23 नवंबर को जिले में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में प्रबंध समिति के बैठक का आयोजन किया जिला हॉस्पिटल मीटिंग हाल में गया। उक्त बैठक में निर्वाचन/अपर कलेक्टर अधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल, डॉ राजेश अवस्थी सचिव/मुख्य चिकितसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ अषोक वर्मा सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक की उपस्थिति में प्रबंध समिति बैठक का आयोजन कर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। प्रबंध समिति की बैठक में प्रतिनिधि निर्वाचित किए जाने हेतु नाम प्रस्ताव आमंत्रित किए गए, जिसमें सदस्यों को उपरोक्तानुसार पदों पर चयन हेतु प्रस्तावक समर्थकों द्वारा नाम सुझाए गए। तत्पश्चात अपर कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल द्वारा अरविंद शुक्ला को सर्व सम्मति से रेडक्रॉस सोसायटी का चेयरमेन इसके अलावा ललिता यदु को वाइस चेयरमेन, सुरेन्द्र वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा इसके साथ ही संजय पटेल को रेडक्रॉस राज्य प्रबंध समिति का प्रतिनिधि निवाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नई प्रबंध समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई। बैठक में प्रबंघ समिति के सदस्य सुरेन्द्र वर्मा, सोनल केशरवानी, दलजीत सिंह चावला,डी.वी. बघेल,बुधराम अग्रवाल.नितेश शर्मा, पुरषोत्तम सोनी,आलोक अग्रवाल,अरविंद मिश्रा,अनंद अग्रवाल, संदीप पाण्डेय, उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here