Home Blog विष्णु साय सरकार में अब तक 19 विभागों में 8971 पद स्वीकृत...

विष्णु साय सरकार में अब तक 19 विभागों में 8971 पद स्वीकृत :- ओपी चौधरी

0

Till now 8971 posts have been sanctioned in 19 departments in Vishnu Sai Government:- OP Choudhary

रायगढ़ :- वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि विष्णु देव साय सरकार के अब तक 19 विभागों में 8971 पदों में भर्ती की जा चुकी है। जिसमें नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, विद्युत निरीक्षक कार्यालय व न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में 151 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी जा चुकी है। मंत्री श्री चौधरी ने कहा प्रदेश में नई भर्तियों से विभागीय कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ साथ एवं विकास कार्यों को गति मिल सकेगी। प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार की ताजपोशी के बाद अब तक 19 विभागों में 8971 पदों पर भर्ती की स्वीकृति की जा चुकी है,। इन भर्तियों के जरिए प्रदेश के युवा शासकीय सेवाओं में अपनी जगह बना सकते हैं। नई भर्तियों का यह सुअवसर राज्य के प्रतिभावान युवाओं के लिए अपने सपनों को पूरा करने का महत्वपूर्ण कदम है। युवा इस अवसर का लाभ उठाते हुए पूरी मेहनत, लगन से तैयारी करें। विष्णु देव साय सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here