Home Blog सतनामी समाज को जातिगत गाली गलौच करने वाली भाजपा नेत्री हेमकुंवर पटेल...

सतनामी समाज को जातिगत गाली गलौच करने वाली भाजपा नेत्री हेमकुंवर पटेल के ऊपर हुआ FIR दर्ज।

0

An FIR has been filed against BJP leader Hemkunwar Patel for using abusive caste-based language against the Satnami community.

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,सारंगढ़ में इन दोनों कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां शुरुआत भारतीय जनता पार्टी ने की तो वहीं अब कांग्रेस भी भाजपा नेताओं पर कई मामलों में एफआईआर दर्ज करने थाने पहुंच गई है।

Ro.No - 13672/140

वहीं दूसरी ओर आज सारंगढ़ जनपद पंचायत में बरमकेला अंचल की दबंग भाजपा नेत्री हेमकुंवर पटेल ने नारद कुर्रे बाबू के कक्ष में जाकर राशन कार्ड से नाम काटने की बात कही जहां नारद कुर्रे ने कहा कि यह बरमकेला का मामला है। यह सारंगढ़ जनपद पंचायत है मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इतना सुनते ही भाजपा नेत्री गुस्से से आग बबूला हो गई कहने लगी मैं सीएम की पत्नी कौशल्या साय के साथ घूमती हूं भाजपा की नेत्रि हूं और बरमकेला जनपद पंचायत से मुझे यहां भेजा गया है बाबू ने फिर से मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है कहा और आप जिला पंचायत जाओ वहीं पूरी जानकारी मिल जाएगी । इतने में भाजपा नेत्री और भड़क गई अश्लील गलियों की बौछार के साथ सतनामी समाज को जातिगत गाली गलौज करने लग गई आसपास के अधिकारी कर्मचारी बाबू और वहां उपस्थित जन उन्हें बहुत समझाया लेकिन शासन सत्ता और राजनीति की गर्मी में भाजपा नेत्री ने एक ना सुनी और जातिगत गलियों की बौछार कर दी और कहने लगी कि तुम्हारे सारंगढ़ में तुम्हारे जाति का चलता होगा हमारे ऊपर नहीं चलेगा। उक्त बातों का सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद घबराए कर्मचारियों ने जनपद कार्यालय के समक्ष सारंगढ़ थाने पहुंचकर आपबीती बताते हुए एफआईआर दर्ज की।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में भाजपा नेत्री हेम कुर नायक के ऊपर धारा 294 और 3 (1) (द) (ध) के तहत अपराध पंजीबद कर लिया गया है। अब देखना यह है कि जाति गत गाली गलौच करने वाली भाजपा नेत्री को पुलिस कब तक हिरासत में लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here