प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 51,51 हजार रुपए की घोषणा की

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज दानसरा की महिला समूह द्वारा महतारी वंदन की राशि से राम मंदिर बनाया जा रहा है। महिला समूह की इस अनूठी और भक्ति भाव को लेकर प्रदेश में चर्चा का माहौल बना है। इस पर अब ग्राम दानसरा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने निर्माणाधीन राम मंदिर में आकर पूजा अर्चना करके सबका आभार व्यक्त किया। ऐसे में अब मंदिर निर्माण में लगा ब्रेक हटेगा और अपने स्वरूप की ओर आगे बढ़ेगा।
अयोध्या में श्री राम लला का मंदिर 500 वर्षों के बाद पुनः बनकर तैयार है। सैकड़ों वर्षो के प्रतीक्षा के बाद एक भव्य राम मंदिर के लिए पूरा देश में उत्साहित माहौल है। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर बनने के बाद धर्म आस्था का संचार हर सनातन वर्ग में उर्जा के रूप में हुआ है। ऐसे में
श्रीराम मंदिर का बीड़ा उठाने के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से महज 4 किमी दूरी पर स्थित ग्राम दानसरा की महिलाओं के समूह द्वारा किया जा रहा है। ग्राम दानसरा की 70 महिलाओं ने मिलकर गांव में श्रीराम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कर रही हैं। जिसमें 20 लाख रूपए से अधिक अनुमानित लागत बताई जा रही है वहीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने बुधवार देर शाम दानसरा आकर विधिवत भगवान श्री राम की छायाचित्र की पूजा अर्चना की। ततपश्चात गांव के महिलाओं से चर्चा किए ।और अपनी बगिया में सभी महिलाओं को बुलाया



