Home Blog कोतरा संकुल जोन स्तरीय खेल में रहा अव्वल जीता चेम्पियनशिप का खिताब

कोतरा संकुल जोन स्तरीय खेल में रहा अव्वल जीता चेम्पियनशिप का खिताब

0

Kotra complex remained top in zone level sports and won championship title

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज विकास खण्ड रायगढ़ अंतर्गत जोन स्तरीय खेल कोतरा में सम्पन्न हुआ जिसमें कोतरा, तारापुर,धनागर, कुसमरा और तरकेला संकुल के बच्चों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।खेल के समापन अवसर पर सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डी पी पटेल ने खेल को विद्यार्थी जीवन का आवश्यक अंग मानते हुए इसमें शारीरिक शिक्षा व रोजगार का अवसर बताया।साथ ही खेल से सम्मान ,नेतृत्व भावना व सामाजिकता बढ़ती है अतः इस पर विशेष जोर देने की बात कही।संकुल प्राचार्य श्री आर सी नवनीत सर ने खेल को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया व इस बड़े आयोजन पूर्ण करने हेतु सभी को बधाई दिया।कोतरा ग्राम पंचायत का भी इसमें सफल सहयोग रहा।कोतरा संकुल को चेम्पियनशिप दिलाने में प्राथमिक व माध्यमिक शाला-बालमगोड़ा का विशेष योगदान रहा इसके लिए खेल प्रभारी वीर सिंह सर के द्वारा शिक्षकों व बच्चों को विशेष धन्यवाद दिया गया।बता दें कि बालमगोड़ा प्राथमिक व माध्यमिक के बच्चों ने खो-खो में बालक व बालिका दोनों वर्गों में प्रथम आकर संकुल का नाम रोशन किया।साथ ही व्यक्तिगत खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी यहाँ के बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहा।संकुल कोतरा सबसे छोटा संकुल होते हुए भी यहाँ के शिक्षकों का लगन व मेहनत के बदौलत चेम्पियनशिप का खिताब हासिल कर अपना परचम जोन स्तर पर फहराया इसके लिए संकुल प्राचार्य नवनीतव समन्वयक विनोद सिंह ने बच्चों व शिक्षकों को बधाई दिया।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here