Home Blog प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले पर अर्थदंड 

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले पर अर्थदंड 

0

Penalty imposed on seller of banned Chinese Manjha

रायगढ़ । चाइनीज मांझा की बिक्री पर निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठा रहा है निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशानुसार निगम के अमले ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिक्री करने वाले बीडपारा के एक दुकानदार के ऊपर दस हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की तथा दुकान से मांझा को जब्त भी किया गया एवं चाइनीज मांझा को मौके पर तत्काल डस्ट भी किया गया है। चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदार पर दस हजार के अर्थदंड की कार्यवाही भी की गई। और दुकानदार को भविष्य में इस तरह के समान के विक्रय ना करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी से अपील भी किया है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का विक्रय या उपयोग ना करे जहां भी यह बिकता हुआ दिखाई दे तत्काल निगम में शिकायत दर्ज कराए। चाइनीज मांझे की धार इतनी तेज होती है कि यह क्षणभर में गंभीर चोटें पहुंचा सकती है। इसके बावजूद चोरी-छिपे चाइनीज माझे की बिक्री दुकानों में जारी है।
श्री क्षत्रिय ने यह भी कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि यह मुहिम लगातार जारी रहेगी, ताकि चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लग जाए।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here