Home Blog अपरान्ह 5 बजे तक 71.31 प्रतिशत मतदान,जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

अपरान्ह 5 बजे तक 71.31 प्रतिशत मतदान,जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

0

71.31 percent voting till 5 pm, peaceful voting completed in the district

जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में की गई चॉक-चौबंद व्यवस्था

Ro.No - 13672/140

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का स्काउट-गाईड, एनसीसी के बच्चों ने किया सहयोग

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 11 फ़रवरी 2025/जिले के 8 नगरीय निकाय के 181 मतदान केंद्र में मंगलवार 11 फ़रवरी 2025 को अध्यक्ष व पार्षद पद के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ जिसमें युवा, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने  लोकतंत्र के उत्सव में अपनी सहभागिता निभाने   उत्साह दिखाया। मतदान प्रातः 8 बजे प्रारम्भ हुआ।मतदान  केन्द्रों में सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं की कतार लग गई थी। मतदान के लिए निर्धारित अंतिम समय अपरान्ह 5 बजे तक जिले के 8 नगरीय निकायों में प्रतिशत 71.31 प्रतिशत मतदान रहा। सर्वाधिक मतदान

अनंतिम आंकड़े के अनुसार नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 68.42 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद भाटापारा में 66.08 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद सिमगा में 81.73 प्रतिशत, नगर पंचायत पलारी 86.48 में प्रतिशत, नगर पंचायत रोहांसी में 75.25प्रतिशत, नगर पंचायत लवन में 80.44 प्रतिशत, नगर पंचायत कसडोल में 67.40 प्रतिशत एवं नगर पंचायत टुंडरा में 78.42 प्रतिशत मतदान हुआ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी  ने नगर पालिका परिषद  बलौदाबाजार, नगर पंचायत लवन एवं कसडोल अंतर्गत मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही सभी नगरीय निकायों के रिटर्निंग अधिकारियों से पल- पल क़ी जानकारी लेते रहे। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। जिले के सभी नगरीय निकाय में में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।सभी 181 मतदान केंद्रों में मतदान दल में संपूर्ण रूप से महिला अधिकारियों
-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई थी और स्कॉउट-गाईड,एनसीसी के बच्चों ने मतदान मित्र के रूप में, तो कहीं पुलिस के जवानों ने सेवा भावना के साथ उनकी मदद क़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here