Home Blog ईश्वर तिवारी की तीर्थ यात्रा दृढ़ संकल्प का पायदान

ईश्वर तिवारी की तीर्थ यात्रा दृढ़ संकल्प का पायदान

0

Ishwar Tiwari’s pilgrimage is a stepping stone to his determination

सरयू साहित्य द्वारा आस्था की जीवटता का सम्मान

Ro.No - 13672/140

अयोध्या काशी प्रयागराज महाकुंभ की बाईक द्वारा यात्रा कर जीवटता का संदेश

सौरभ बरवाड़@भाटापारा– 144वर्ष बाद आये दुर्लभ महाकुंभ मे आस्था की भव्यता के विविध आयामों के दर्शन हो रहें है,तथा देश ही नहीं समूची दुनियां इस दिव्य बेला मे भागीदार बनने को उत्सुक और उत्साही नजर आ रहा है,विलक्षण माहौल मे विविध तरह के विलक्षण एवं प्रेरणादायी घटनाओं की बानगी भी उपस्थित होती हुई प्रतीत हो रही है,महाकुंभ मय हुए समूचे वातावरण मे आस्था की दिव्यता भरपूर उभार पर नजर आ रही है,तथा जनमानस द्वारा महाकुंभ को समर्पित विभिन्न घटनाक्रम कहीं दृढ़ संकल्प की बानगी प्रस्तुत कर रहें है तो कहीं जीवटता का दिव्य संदेश भी प्रदान कर रहें है।
_________
आस्था की जीवटता एवं दृढ़ संकल्प की बानगी
_________
भाटापारा मे दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति का ऐसा मंजर उभर कर सामने आया जिसने सहज ही आम जनमानस के मन को अभिनंदन के भाव से भर दिया,तथा युवा द्वारा एक दृढ़ संकल्प तथा जीवटता की प्रस्तुत की गयी अभिव्यक्ति आस्था की जीवटता के दिव्य संदेश के रुप मे अभिव्यक्त हो गयी,तथा प्रबल आस्थावान भाव के रुप मे उपरोक्त घटनाक्रम स्थापित हो गयी,एवं महाकुंभ मे परिलक्षित हो रहे विविध आयामों की कड़ी मे यह भी एक भव्य आयाम के रुप मे परिभाषित हो गयी।
_________
बाईक से महाकुंभ सहित विविध तीर्थ यात्रा
_________
भाटापारा हथनीपारा निवासी दिलीप तिवारी के सुपुत्र ईश्वर तिवारी द्वारा तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान का जो माध्यम चुना गया वह सहज ही जीवटता एवं आस्था की भव्यता का संदेश दे गयी,ईश्वर तिवारी द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाईक द्वारा ही तीर्थ यात्रा का संकल्प लिया गया,एवं अयोध्या काशी प्रयागराज महाकुंभ सहित विभिन्न तीर्थों के दर्शन एवं यात्रा की गयी,
_________
सरयू साहित्य परिषद द्वारा सम्मान
_________
दृढ़ संकल्प लेकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा संघर्षशील परिस्थिति मे संपादित करने पर नगर की रचनात्मक गतिविधियों मे निरंतर सक्रिय सरयू साहित्य परिषद द्वारा युवा ईश्वर तिवारी का यज्ञ स्थल मे सम्मान एवं अभिनंदन प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया, तथा परिषद द्वारा युवा की जीवट आस्था की सराहना करते हुए निरंतर धर्म संस्कृति की ओर उन्मुख रहने की शुभकामनाएं दी गयी, इस अवसर पर यज्ञाचार्य कन्हैयाधर दीवान,परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,पं दुर्गा प्रसाद तिवारी,मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा दिलीप तिवारी दिनेश शर्मा आदि की प्रमुख रुप से उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here