Kishan Bhaskar became Sarpanch in Bhanwarpur, villagers celebrated when he won the election with bumper votes,
दिलीप टंडन रीडर्स फर्स्ट न्यूज छत्तीसगढ सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भंवरपुर की जनताओं ने दिल खोलकर बोट किया और किशन ऊपर भरोसा कर 50 से अधिक मतों से जीत हासिल कर सरपंच बनाया किशन ने भी सभी मतदाताओं का हाथ जोड़कर आभार जताया और कहा मैं आपके भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा ,किशन के सरपंच बनने पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। जीत के बाद किशन भास्कर ने कहा कि वह पूरे गांव का विकास करना ही मेरा पहला लक्ष्य है।
जीत से गांव के लोगों ने जमकर उत्साह मनाया। लोगों ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
किशन ने अपने घोषणा पत्र में किए वादे जैसे
निशुल्क राशन कार्ड बनाना , अन्त्योदय परिवार का 10 किलो चावल दिलाना,
पात्रता व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन, एवं निराश्रित पेंशन, विकलांग पेंशन, का लाभ दिलाना
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव के सभी परिवार को निशुल्क आवास प्रदान करना,
महतारी बंदन योजना के तहत सभी महिलाओं को लाभ दिलाएंगे।
पंचायत के भूमिहीन गरीब व्यक्तियों को भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, के तहत सालाना रु.10000 का राशि का
लाभ प्रदान कराया जाएगा।
पंचायत के महिलाओं एवं स्व सहायता समूह के महिलाओं के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत रोजगार पंचायत के विद्यार्थियों को शिक्षा व्यवस्था में सहायता प्रदान करके नौकरी और रोजगार पाने के योग्य बनाने का
उपलब्ध कराया जाएगा, एवं महिला शास्तिकरण पर कार्य करेंगे।
प्रयास किया जायेगा ।
पंचायत के बेरोजगार युवको-युवतियों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान कर वृत्तिय सहायता प्रदान कर
स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार द्वारा संचालित हर योजनाओं का लाभ हर घर तक जिम्मेदारी के साथ पहुंचाया जाएगा।
पंचायत भर में आवश्यकता अनुसार सीसी रोड, पुल, भवन, नाली एवं अन्य निर्माण कार्य कराया जाएगा।
जगह जगह पर खम्भों खम्भों में स्ट्रीट लाइट स्थापित कराया जायेगा।
पंचायत स्तर में किसी भी परिवार में मृत्यु होने पर 50 किलो चावल एवं ₹2000 सहयोग दिया जाएगा।
नियमित रूप से ग्राम सभा का बैठक करा कर नागरिकों का समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए कदम उठाया
जाएगा । इसके अलावा प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को जन दर्शन के माध्यम से भी पंचायत वासियों का
समस्या को सुनकर समस्याओ का निराकरण किया जाएगा।
मनरेगा के माध्यम से कम से कम 100 दिन का गारंटी के माथ रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, अगर रोजगार
उपलब्ध नहीं कराया तो बेरोजगारी भत्ता प्रदान कराया जाएगा।
पंचायत के बिजली, स्ट्रीट लाइट, पानी, पंप, हैंडपंप जैसे मुलभुत समस्याओं का सिकायत मिलने के 48 घंटे
भीतर यथासंभव निराकरण/मरम्मत एवं संधारण किया जायेगा।
पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का व्यवस्था किया जायेगा
आबादी जमीन कब्जाधारी व्यक्तियों को निशुल्क शासकीय पट्टा दिलाया जाएगा जिसमें आदिवासियों भाइयों को प्राथमिकता दिया जाएगा।
पंचायत में जन सेवा केंद्र खोला जाएगा, जिसके माध्यम से निशुल्क का सेवा प्रदान किया जायेगा, नागरिकों को नगद आहरण का सुविधा और अन्य कागजी सेवा मुफ्त में किया जायेगा। इन सब मूलभूत सुविधाओं के लिए किशन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को अधिक मतों से हराया, अब देखना यह होगा कि किशन अपने वादों में कितना खरा उतरता है या जनता के दिलों में अपनी जगह बनाएंगे,ये आने वाले समय बताएंगे




