Home Blog 272 अधिकारी- पुलिस जवान, 35 पेट्रोलिंग के साथ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में...

272 अधिकारी- पुलिस जवान, 35 पेट्रोलिंग के साथ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में हुड़दंगियों पर रखेंगे पैनी नजर 

0

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज

होली पर्व के मंत्र जब शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सारंगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिसमें हरदंगियों पर नकेल करने के लिए 270 से अधिक पुलिस अधिकारी जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे जबकि 35 पेट्रोलिंग टीम शहर सहित ग्रामीण अंचल के संवेदनशील इलाके में पैनी नजर रखेंगे।

Ro.No - 13672/140

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय , उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा,एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के निर्देशानुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में होली के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे ने बताया कि जिले में 272 जवान और 35 पेट्रोलिंग टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई है । 13 मार्च के रात्रि होलिका दहन होगी और 14 मार्च को होली के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती चौक-चौराहों पर रहेगी। इसके अलावे 35 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रहेंगी। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तत्वों, हुड़दंगियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सीसीटीवी कैमरों से चौक-चौराहों पर निगरानी रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here