Case filed against Orry, case filed against 7 people, Orry trapped due to his own mistake? Know what will happen next
बॉलीवुड सेलेब्स के दोस्त सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. उनके खिलाफ जम्मू के कटरा थाने में मामला दर्ज किया गया है. ओरी पर डी एम का आदेश ना मानने और जम्मू के कटरा में 5 स्टार होटल में दोस्तों के साथ शराब पीने का आरोप लगा है. 5 स्टार होटल में शराब पीने की उनकी तस्वीर वायरल हो रही है.

दरअसल ओरी कुछ दिन पहले अपने 7 दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू गए थे. इस दौरान वे कटरा के एक फाइव स्टार होटल में रुके थे, जहां उनपर अपने साथियों के साथ शराब पीने का आरोप लगा है. ऐसे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
ओरी समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज
ओरी अपने 7 दोस्तों के साथ कटरा गए थे और एक होटल में ठहरे थे। उनके साथ एक रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्जामास्किना (Anastasila Arzamaskina) भी शामिल थीं। कटरा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर (संख्या 72/25) दर्ज की गई है, जिसमें ओरी दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अर्जामास्किना को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
कटरा में लागू हैं ये कड़े नियम
कटरा के कॉटेज सूट इलाके में शराब और नॉनवेज खाने-पीने की सख्त मनाही है, क्योंकि ये वैष्णो देवी मंदिर के पास मौजूद है. वैष्णो देवी हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां लाखों श्रद्धालु हर साल दर्शन करने आते हैं. प्रशासन ने वहां के नियमों को सख्ती से लागू किया है ताकि धार्मिक माहौल प्रभावित न हो
अपनी ही गलती से फंसे ओरी?
दरअसल ओरी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, दिसमें वो दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे थे. वीडियो में साफ तौर पर शराब की बोतलें दिखाई पड़ रही थीं, जो वहां टेबल पर रखी थीं.
इस मामले में रेयासी के एसएसपी ने कानून तोड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि जो लोग भी कानून का पालन नहीं करेंगे और शांति को भंग करेंगे, खास कर ड्रग्स और अल्कोहल के ज़रिए, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने कहा है कि इस तरह के व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस है, कानून तोड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा.



