Home Blog पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

0

Purvanchal Bhojpuri Society Raigarh celebrated Holi Milan Ceremony with great pomp

गोकुलधाम सोसाइटी में रंग-बिरंगे माहौल में गूंजी फाग की धुनें

Ro.No - 13672/140

रायगढ़। पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ द्वारा बड़े रामपुर स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में शिव लोचन यादव के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर समाज के सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। शिव लोचन यादव द्वारा किए गए ठंडाई, देसी बड़ा, भजिया सहित स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

अतिथियों का स्वागत और विशेष उपस्थिति

समारोह में रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, पार्षद नेहा देवांगन, प्रदीप श्रृंगी, प्रेम मिश्रा, चेतन पांडेय और संतोष आदित्य ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के संरक्षक द्वय डॉ. प्रशांत पांडेय और प्रेम नारायण मौर्य के साथ अध्यक्ष उमेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, सह सचिव अजय सिंह गोरखा, घनश्याम सिंह, शिव लोचन यादव, मनोज यादव, विनय पांडेय, सुरेश शुक्ला, विनय तिवारी, युवराज सिंह, विवेक दुबे, अरविंद पांडेय, उपेन्द्र सिंह, अनिल दुबे, सीबी शर्मा और वेद प्रकाश तिवारी ने भी समारोह में हिस्सा लिया।

महिला इकाई का विशेष योगदान

समारोह में पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ की महिला इकाई का भी विशेष योगदान रहा। महिला इकाई से सुमिता पांडेय, अध्यक्ष अंजू यादव, सचिव कंचन पांडेय, कोषाध्यक्ष मीरा सिंह, सोमी सिंह, मुन्नी यादव, गुड़िया सिंह, रिंकी पांडेय, सुमन उपाध्याय, प्रिया पांडेय, कावेरी शुक्ला, सिद्धिमा पांडेय और पूनम तिवारी सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह में कलाकारों ने फाग गीत “होली खेले रघुबीरा”, “आज वीरज में होली”, और “जोगी जी धीरे धीरे” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उपस्थित लोग इन गीतों पर झूम उठे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

समाज में एकता और भाईचारे का संदेश

इस होली मिलन समारोह ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के सदस्यों ने आयोजन की सफलता पर संतोष जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here