Inspector General of Police Ratanlal Dangi and Senior Superintendent of Police Shri Prashant Aggarwal met Deputy Chief Minister Arun Sao.
रायपुर. 16 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री अरूण साव से आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। साव को उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामना दीं।
Ro.No - 13848/144


उप मुख्यमंत्री साव ने इस दौरान दोनों से रायपुर रेंज और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के सभी विंग्स के बेहतर समन्वय से अपराध पर नियंत्रण के साथ नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।



