Home Blog उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

0

Deputy Chief Minister Arun Sao attended the annual convention and felicitation ceremony of Chhattisgarh Dheevar Samaj

सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की

Ro.No - 13672/140

धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार-प्रसार : उप मुख्यमंत्री श्री साव

रायपुर / उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के दारगांव में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में धमधा नगर पंचायत में धीवर समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद श्री विजय बघेल भी समारोह में शामिल हुए।

श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धीवर समाज प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रहा है। समाज को भगवान राम को गंगा पार लगाने का आशीर्वाद मिला है। प्रभु भजन के माध्यम से धीवर समाज ने हमेशा सनातन धर्म का प्रसार किया है। सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि धीवर समाज बहुत ईमानदार, मेहनती एवं प्रतिष्ठित समाज है। अपनी प्रतिष्ठा और मेहनत के दम पर समाज ने प्रदेश में एक अलग स्थान बनाया है। पूरा समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

सम्मेलन से सामाजिक कुरीति होती है दूर

श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि सामाजिक सम्मेलन में छोटे पारिवारिक विवाद व मनमुटाव को निपटाने का काम होता है। समाज को एकजुट करने के लिए ये जरूरी काम है। न्यायालय जाने से समय और पैसे की बर्बादी होती है। सामाजिक बैठक से बड़े-बड़े विवाद सुलझ जाते हैं। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने पर चर्चा होती है।

पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना और श्री अवधेश चंदेल, दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू और धीवर समाज के अध्यक्ष श्री सूरज धीवर सहित धीवर समाज के सभी परगना के अध्यक्ष और अनेक पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here