Rath Yatra organized on the occasion of Lord Adinatha’s birth anniversary
नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया रथ यात्रा महोत्सव का स्वागत
Ro.No - 13672/140


सौरभ बरवाड़/भाटापारा-
भाटापारा में रविवार 23 मार्च को श्री 1008 भगवान आदिनाथ जैन मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की तरह भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था का अनुपम संगम रहा। नगर के प्रथम नागरिक के रूप में नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रथ यात्रा का स्वागत किया। इस भव्य शोभायात्रा में पार्षद मनीष मिश्रा, आयोजक समिति के सदस्य पीयूष जैन, प्रकाश मोदी, सुधीर जैन, सचिन जैन, आलोक मोदी, नितिन जैन, अभिषेक मोदी सहित समस्त जैन समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।



