गरियाबंद। राजिम-गरियाबंद एनएच 130 सी मुख्य मार्ग पर ग्राम सूरसाबांधा के मोड़ पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार तीन मोटरसाइकिलों और एक कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूरसाबांधा मोड़ पर हुआ हादसा
Ro.No - 14097/135


यह भयावह दुर्घटना सूरसाबांधा मोड़ पर हुई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिलें और कार टकरा गईं। और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को रायपुर रेफर
हादसे में घायल हुए तीन लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।




