Shivratan Sharma expressed his deep condolences on the demise of former Union Minister Dr. Debendra Pradhan
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– शुक्रवार को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिताश्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

शिवरतन शर्मा ने दूरभाष पर चर्चा में बताया की डॉ देवेंद्र प्रधान जी का जीवन समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित रहा, उनकी विचारधारा और योगदान सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। वे एक दूरदृष्टा राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे।
इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, वारिष्ठ भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विधायक अजय चंद्राकर, सुनील सोनी, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, डॉ विमल चोपड़ा भी उपस्थित रहे..



