
छत्तीसगढ़ मे सतनामी समाज द्वारा 18 दिसम्बर को गुरू जयंती के रुप मे हर साल मस्तूरी में मनाया जाता है,सतनामी समाज दिसम्बर महीना को गुरू पर्व के रुप मे बड़े धूम धाम से मनाते है इसी बीच मस्तूरी मे भी बाबा गुरु घासीदास की 267 वी जयंती के अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक के छात्र छात्राओं को सांस्कृतिक के क्षेत्र मे अपना नाम रोशन करने वाले बच्चो को प्रमाण पत्र देकर बाबा गुरु घासीदास के बताए सत के मार्ग को समझाया साथ बच्चो के मनोबल को बढ़ाते हुए आशीर्वाद भी दिया। यह त्यौहार छत्तीसगढ़ के पुरे सतनामी समाज का मुख्य त्यौहार माना जाता है। बताया जाता है की सतनामी समाज के मुखिया बाबा गुरू घासीदास का का जन्म 18 दिसम्बर सन् 1756 मे बलौदा बाजार जिला के गिरौदपुरी धाम मे हुआ था। इसे सतनाम का प्रवर्तक भी माना जाता है।
इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ब्लॉक सी. ई ओ. पियूष तिवारी,पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास अधीक्षक कुमार पनोरे, पोस्ट मैट्रिक कनिया छात्रावास अधीक्षक भुनेश्वरी पनोरे, प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास अधीक्षक अनपूर्णा साहू सहित कई लोग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक टंडन का बहुत अहम भूमिका था।



