Home Blog जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,अतिक्रमण के प्रयासों पर चला प्रशासन क़ा बुलडोजर

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,अतिक्रमण के प्रयासों पर चला प्रशासन क़ा बुलडोजर

0

Big action by the district administration, administration’s bulldozer runs on encroachment attempts
अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन सख्त

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 6 अप्रैल 2025/ जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर रविवार क़ो तहसील सिमगा के ग्राम खिलोरा में अवैध अतिक्रमण के प्रयासों पर राजस्व विभाग़ की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया।

Ro.No - 13672/140

सिमगा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंशुल वर्मा ने बताया कि ग्राम खिलोरा के ग्रामीणों से राईस मिलर रौनक अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी प्राप्त हुई।कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एसडीएम सिमगा के द्वारा तहसीलदार सिमगा के नेतृत्व में दल बना कर विवादित भूमि का नाप कर तत्काल उचित कार्यवाही हेतु आदेश जारी किया गया।राजस्व दल द्वारा मौके पर विवादित भूमि का नाप-जोख किया गया एवं की गई जांच के आधार पर शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के प्रयास क़ो बुलडोजर चला कर तत्काल रोक गया।
कार्यवाही के दौरान ग्राम खिलोरा के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि तिल्दा निवासी राइस मिलर रौनक़ अग्रवाल द्वारा ग्राम खिलोरा में जमीन खरीदकर राईस मिल स्थापित किया जा रहा है। मिलर के द्वारा खरीदी गई जमीन के साथ शासकीय जमीन पर पोल गाड़कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों के द्वारा इस अतिक्रमण के प्रयास की सूचना एसडीएम सिमगा को दी गई जिस पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आज बड़ी कार्यवाही की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here