Home छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस...

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस की संकल्प

0

 

नारायणपुर – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया जाता है। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर 2023 के पूर्व, ग्राम पंचायतों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत, आदि कराया जाएगा। ग्राम एवं पंचायतों में स्वच्छता अभियान 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी एक सप्ताह तक नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
25 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10:00 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाएगा। “सुशासन दिवस” अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर मल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन पश्चात्, उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ग्राम तथा ग्राम पंचायत में “सुशासन स्थापित” करने का संकल्प भी लिया जाएगा।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here