Home Blog नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विभिन्न वार्डो मे डोर टू डोर...

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विभिन्न वार्डो मे डोर टू डोर किया जनसम्पर्क

0

Municipal Council President Ashwani Sharma conducted door to door public relations in various wards

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– आज भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र के रविदास वार्ड एवं महासती वार्ड अंतर्गत सावरा पारा में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने क्षेत्रीय जनसंपर्क अभियान के तहत नागरिकों से भेंट की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़क, पानी, बिजली, बच्चों की शिक्षा, राशन वितरण एवं साफ-सफाई से जुड़ी विभिन्न समस्याएँ रखीं, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुना गया।

Ro.No - 13672/140

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है, और कोई भी व्यक्ति इन आवश्यकताओं से वंचित नहीं रहेगा। नगर के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से ठोस योजना पर काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद नंदू वैष्णव, संतीश साहू, मनीष पंजवानी, आशीष टोडर, रामजी सौरा, माखन महिलांगे, रोशन बंजारे और जैसन सिंह कौशल उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने अपील की कि नागरिक किसी भी समस्या को छुपाएँ नहीं, उसे निसंकोच नगर पालिका तक पहुँचाएँ ताकि उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here