Nature conservation campaign moving towards participation, vocal contribution of people including the Municipal President
सरयू साहित्य एवं सुधिजनों के अभियान मे जनभागीदारी की उत्साह पूर्ण झलक

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– प्रकृति की बिगड़ती परिस्थिति आज जन जन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है,भीषण गरमी मे जहां गिरता जल स्तर जनमानस के समक्ष घोर पीड़ा का स्पष्ट प्रदर्शन कर रहा है,सदानीरा शिवनाथ की सूखती परिस्थिति भविष्य मे घोर संकट का इशारा कर रही है,वहीं घटते वन कटते वृक्ष प्रकृति मे भयावह असंतुलन का संकेत भी दे रहें है,हर जनमानस के मन इस परिस्थिति के निदान के भाव स्पष्ट रुप से परिलक्षित हो रहें है,जिसे अभिव्यक्त करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों का इस दिशा मे अहम प्रयास।
प्रकृति संरक्षण महाअभियान का आगाज
अक्षयता के वरदान दिवस अक्षय तृतीया को भारत माता प्रतिमा के समक्ष प्रकृति संरक्षण आव्हान पत्रक के पूजन अर्चन से शुभारंभ हुए प्रकृति संरक्षण अभियान जन सरोकारों के स्थलों मे जन भागीदारी के आव्हान के साथ निरंतर जारी है,तथा परिस्थिति की मांग तथा जनमानस की भावना को अभिव्यक्त करते इस अभियान मे जन भागीदारी भी उत्साह के साथ जुड़ती एवं मुखरित होती नजर आ रही है,आम जनमानस के साथ ही नगर के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा इस अभियान की सराहना करते हुए अभियान से जुड़ाव का भाव अभिव्यक्त किया जा रहा है।
नपा अध्यक्ष द्वारा प्रोत्साहन योगदान
सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा संचालित प्रकृति संरक्षण अभियान जल संचय,पौधारोपण एवं नदी तथा वृक्ष संरक्षण जैसे प्रमुख बिन्दुओ पर आधारित है, चूंकि मानसून अभी निकट है लिहाजा पौधारोपण को प्राथमिकता का क्रम जारी है,जिसके तहत पौधारोपण के लिए स्थल चयन पौधे की उपलब्धता जैसे बिन्दुओ पर कार्य जारी है,अभियान के मद्देनजर विभिन्न संदर्भो को लेकर नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से अभियान समिति के सदस्यों द्वारा मुलाकात की गयी तथा प्रकृति संरक्षण के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी,उनके द्वारा अभियान की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया,साथ ही साथ ढाबाडीह मार्ग मे बन रहे गौठान का समिति के सदस्यों के साथ जाकर निरीक्षण कर गौठान मे पौधारोपण का सुझाव देकर अभियान को प्रोत्साहन देने के साथ ही स्थल चयन मे उनके द्वारा अहम योगदान दिया गया।
जनमानस द्वारा भागीदारी का योगदान
पौधारोपण के लिए स्थल चयन की जारी प्रक्रिया के बीच अभियान मे भागीदारी की अभिव्यक्ति भी प्रारंभ हो गयी है,इसी कड़ी मे कबीर पंथ के मुक्तिधाम मे पौधारोपण के लिए नगर के समाजसेवी कृष्णा साहू द्वारा सहयोग का आश्वासन दिया गया है,वहीं शनि साप्ताहिक बाजार शीतलामाता मंदिर के पास आयोजित जागरण सभा मे जनमानस स्वस्फूर्त सहयोग के साथ आगे बढ़ते हुए नजर आये तथा सुनील कुमार शर्मा, रामजी तिवारी,दिनेश गुप्ता, अंगद सिंह राजपूत, प्रकाश कुमार तिवारी,सतीश कुमार देवांगन, दुर्गा प्रसाद साहू, डाकेश्वरी साहू द्वारा महायज्ञ मे अपनी आहूति अर्पित की गयी, परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा एवं पत्रकार मुकेश शर्मा के संचालन मे आयोजित जागरण सभा मे कल्याण सिंह ठाकुर, रविन्द्र गिन्नौरे,अनिल ओझा,मानिक प्रसाद मोनू दुबे,दाता राम चौहान,भागीरथी साहू,संतोष सेन,नरेंद्र शर्मा,मुन्ना सिंह ठाकुर,लुकु साहू,पं शिव प्रसाद तिवारी,अशोक पंत,दिनेश शर्मा,गुड्डा मानिकपुरी,सजीवन साव,वीरेन्द्र कुमार मानसरोवर,विष्णु साव आदि की विविध स्वरुपों मे भागीदारी रही।



